जिसके बाद आज रविवार को पहाड़ो की रानी मसूरी में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वी, सी,रमोला ने मसूरी के क्वारंटाइन सेंटरों का औचक निरीक्षण किया।
जिसके तहत उन्होंने मसूरी झील स्थित यूथ हॉस्टल क्वारंटाइन सेन्टर के साथ माल रोड स्थित क्वारंटाइन सेंटर का भी निरीक्षण किया।
इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मेने देखा है किमसूरी के क्वारंटाइन सेंटरों में रहने औऱ खाने की अच्छी व्यवस्था हैं।उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के बढ़ते ग्राफ पर उन्होंने कहा कि अन्य राज्यो से जो भी प्रवासी उत्तराखंड में आ रहे हैं। उनमें कोरोना संक्रमण के ज्यादा लक्षण नजर नही आ रहे है।जो भी पॉजिटिव लक्षण के प्रवासी उत्तराखंड में आ रहे हैं उनमें से किसी मे भी जान लेवा संक्रमण के लक्षण नही है।इस लिए कोरोना को लेकर घबराने की जरुरत नही है।
सिविल अस्पताल मसूरी पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि जिस प्रकार रायपुर के अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर शुरू हुआ है ।जल्द ही मसूरी में भी ऑपरेशन थिएटर शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मसूरी के सी,एम, एस, से चिकित्सा उपकरणों की सूची माँगी जा रही है।
आम लोगो के उपयोग में आने वाले उपकरणों की पूर्ति मसूरी विधायक से मिलकर पूरी की जा सकेगी।उन्होंने कहा कि मसूरी सिविल अस्पताल में कुछ दिन पहले एक पुस्ते का टेंडर हुआ था उसका भी निरीक्षण किया गया हैं। औऱ पुस्ते को बरसात से पहले पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
