अयोध्या मामला: पीएम मोदी ने कहा- फैसला किसी की हार जीत नहीं होगा, शांति और सद्भावना पर बल दें

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट कल अयोध्या मामले में अपने फैसला सुनाएगा. इससे पहले पीएम मोदी ने लोगों से अपील की कि वे शांति और सद्भावना बनाए रखें. पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए ये बात कही. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो भी फैसला आएगा वो किसी की हार जीत नहीं होगा. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में लगातार इसपर सुनवाई हो रही थी और पूरा देश इसे उत्सुकता से देख रहा था. समाज के सभी वर्गों के लोगों ने सद्भावना का माहौल बनाए रखने के प्रयास किए जो सराहनीय है.


पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ”अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट का जो भी फैसला आएगा, वो किसी की हार-जीत नहीं होगा. देशवासियों से मेरी अपील है कि हम सब की यह प्राथमिकता रहे कि ये फैसला भारत की शांति, एकता और सद्भावना की महान परंपरा को और बल दे.”

अपने एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा, ”देश की न्यायपालिका के मान-सम्मान को सर्वोपरि रखते हुए समाज के सभी पक्षों ने, सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों ने, सभी पक्षकारों ने बीते दिनों सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक वातावरण बनाने के लिए जो प्रयास किए, वे स्वागत योग्य हैं. कोर्ट के निर्णय के बाद भी हम सबको मिलकर सौहार्द बनाए रखना है.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *