,,,,,,देखिए वीडियो,,,,, मसूरी 20वे राज्यस्थापना दिवस पर शहीद स्थल झूलाघर पर रंगारंग कार्यक्रमों की रही धूम स्थानीय कलाकारों के साथ जमकर ठुमके लगाए पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने,,,,,,,,,

मसूरी,9,नवम्बर, 20वे राज्यस्थापना दिवस पर शहीद स्थल झूलाघर पर रंगारंग कार्यक्रमों के साथ बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

20वे राज्यस्थापना दिवस पर मसूरी नगरपालिका द्वारा आयोजित राज्यस्थापना दिवस समारोह में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। सुबह 11 बजे कार्यक्रम का उद्धघाटन देव वंदना के साथ किया गया। जिसमें  स्कूली बच्चों के साथ स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों  का स्थानीय निवासियों के साथ पर्यटको ने भी खूब लुफ्त उठाया । इसके साथ ही सुबह मसूरी विधायक गणेश जोशी ने मसूरी के शहीदों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए मसूरी पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने भी शहीदों को अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित कर सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर जमे रहे और कलाकारों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों का खूब मजा उठाया। साथ ही पालिकाध्यक्ष ने मंच पर उत्तराखंड के पारम्परिक लोक गीतों पर स्थानीय कलाकारों के साथ जमकर ठुमके लगाए।
इंद्रमणि बडोनी चौक पर राज्य आंदोलन करी पूरण जुयाल बिजेंद्र पुंडीर, दीपक कुमार के साथ मसूरी कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट के बच्चों ने उत्तराखंड के गाँधी इंद्रमणि बड़ोनी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित की।
स्थापना दिवस कार्यक्रम का संचालन अनिल गोदियाल और निमेश डंगवाल ने संयुक्त रूप से किया।कार्यक्रम में स्कूली बच्चों स्थनीय कलाकारो के साथ इप्टा मसूरी ने भी जनगीतों के साथ इप्टा की अनन्य कुमार ने  सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर देश भक्ति के साथ साथ बेटी बचाओ का संदेश दिया।
इस मौके पर मसूरी पालिका अधिशासी अधिकारी एम एल शहा  सभासद जसबीर कौर पंकज खत्री मनीषा खरोला सरिता पँवार सरिता कोली दर्शन रावत,प्रताप पँवार सुरेश थपलियाल  जशोदा शर्मा कुलदीप रोछेला  पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल,राज्य आंदोलनकारी और पूर्व सभासद सुभाषनी बर्थवाल, आन्दोलन करी देवी गोदियाल, व्यपार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल व्यपार संघ के जगजीत कुकरेजा होटल वर्कर्स यूनियन के आर,पी,बडोनी भवन निर्माण के सुनील कुमार  महिला समिति की भावना गोस्वामी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल,भाजपा की मीरा कैंतुरा सकलानी,प्रोमिला पँवार,सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *