महाराष्ट्र: शिवसेना का नया ट्विस्ट- अब उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री बनाने की मांग

मुंबई I महाराष्ट्र में अभी तक सरकार बनने पर मंथन ही चल रहा है. पहले शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी के बीच जुबानी जंग चल रही थी, अब बीजेपी-शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस की ओर से सरकार बनाने के लिए हलचल तेज हो गई है. रविवार को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की अगुवाई में पार्टी विधायकों की बैठक हुई लेकिन इसबार कुछ नया हुआ. बैठक में उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठी, जबकि इससे पहले शिवसेना लगातार आदित्य ठाकरे को CM बनाने के लिए कह रही थी.

विधायकों की मांग- उद्धव बनें मुख्यमंत्री

शिवसेना के विधायक मुंबई के होटल रीट्रीट में रुके हुए हैं, जहां पर रविवार को उद्धव ठाकरे सभी से मुलाकात करने पहुंचे. उद्धव जब बैठक में पहुंचे तो उनके साथ उनकी पत्नी भी थीं. बैठक शुरू हुई तो विधायकों ने सरकार गठन को लेकर अपनी राय रखनी शुरू की और इस बार आदित्य नहीं बल्कि उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री बनाने के लिए मांग शुरू हुई.

बैठक में उठी इस मांग से पहले मुंबई की सड़कों पर रविवार को ही उद्धव को मुख्यमंत्री बनाने की मांग करते हुए पोस्टर भी चस्पा किए गए थे. उद्धव ठाकरे के निवास ‘मातोश्री’ के बाहर शिवसेना समर्थकों ने उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री बनाने की मांग की गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *