महाराष्ट्र में सरकार बनने पर सस्पेंस बरकरार है। सूत्रों को बताया है कि शिवसेना को अभी कांग्रेस और राकांपा के विधायकों का समर्थन पत्र नहीं मिला है। इससे पहले रिपोर्ट आई कि शिवसेना को कांग्रेस के विधायकों के समर्थन पत्र मिल चुका है लेकिन सूत्रों का कहना है कि शिवसेना को समर्थन देने के मसले पर कांग्रेस की बैठक ्अभी भी चल रही है। अटकलें हैं कि शिवसेना की तरफ से आदित्य ठाकरे की जगह उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बन सकते हैं। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सरकार बनाने के बारे में आज शाम तक शिवसेना से जवाब देने के लिए कहा है।

