(,,,(उत्तराखंड ,,,)बस में सफर करने वालो के लिए है अच्छी खबर25 जून से चलेगी रोडवेज की बसें,,,,,

देहरादून23,जून,बस में सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर हैं 25 जून से चलेगी रोडवेज की बसे।
मंगलवार को रोडवेज की बहुप्रतिक्षित बैठक में यह निर्णय किया गया।बोर्ड के सदस्य सचिव रोडवेज के एमडी रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रथम चरण में लोकल रूट पर बसों को चलाया जाएगा। इसके बाद यात्री संख्या के अनुसार बसों को दूसरे रूटों पर बढ़ाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि रोडवेज कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़ी आयुष्मान योजना लागू करने का निर्णय भी किया गया है।कोरोना संक्रमण को देखते हुए फिलहाल रोडवेज बसें 50 फीसदी क्षमता के साथ ही चलेंगी। ड्राईवर-कंडक्टर की सुरक्षा और बसों के सेनेटाइजेशन को नियमित रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *