मसूरी में पर्यटन सुविधाओं पर सेस लगाने की तैयारी, इसके बदले मिलेंगी ये सुविधाएं

देहरादून I मसूरी में पर्यटन सुविधाओं पर सेस लगाने की तैयारी है। मामूली सेस के बदले में पर्यटक ई-वाहनों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। सूत्रों के मुताबिक होटल में ठहरने, रेस्त्रा में खाना खाने, रोप-वे में जाने पर पर्यटकों से सेस वसूला जाएगा। हालांकि यह कितना होगा, इसका फैसला अभी नहीं हुआ है।

बीते रविवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मसूरी में आयोजित कार्यक्रम में पर्यटकों के लिए ई-वाहनों में मुफ्त सैर कराने की घोषणा की थी। जिसके बाद सचिव (आवास) नितेश झा ने सेस का सुझाव देते हुए एमडीडीए को इस पर कार्य करने के निर्देश दिए। जिस पर एमडीडीए के अधिकारियों ने इस योजना पर काम शुरू कर दिया है।
 

प्रस्ताव पर कार्य शुरू

सचिव (आवास) नितेश झा के मुताबिक होटल, रेस्टोरेंट आदि पर सेस लगाया जाएगा। जिससे ई-वाहनों रखरखाव व चालकों का खर्च निकालने में आसानी होगी। सेस कितना लगाया जाएगा, इस पर मंथन जारी है। शासन स्तर पर ही इस पर मुहर लगेगी। 

सचिव आवास के निर्देश पर पर्यटक सुविधाओं पर सेस लगाने के प्रस्ताव पर कार्य शुरू कर दिया गया है। जल्द ही इसे तैयार कर शासन को भेजा जाएगा। वहां से स्वीकृति मिलते ही इसे लागू कर दिया जाएगा। 
– डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष एमडीडीए 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *