राशिफल 13 नवंबर: जानिए अपना आज का राशिफल

1. मेष राशिफल –  घर के अतिरिक्त बाहर का खाना-पीना संभवतः टालें। ऑफिस के स्त्री सहकर्मियों से आपको लाभ होगा। मन में नकारात्मक एवं उदासीन विचार न आने दीजिएगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन मध्यम फलदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं।
2. वृष राशिफल – शारीरिक व मानसिक रूप से स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा ऐसा कहते हुए गणेशजी बताते हैं कि उत्साह एवं आपके चौकसी के गुण किसी भी कार्य को बेहतर रूप से संपन्न करवाने में सहायक होंगे। आप के लिए कार्य के प्रति एकाग्र होना सरल रहेगा। धन लाभ की संभावना है एवं धन सम्बंधि विषयों को सुयोजित करना भी संभव है। परिवारजनों के साथ समय सुखपूर्वक बीतेगा। अपने बढ़े हुए आत्मविश्वास का आप स्वयं अनुभव करेंगे।
3. मिथुन राशिफल – आज का दिन कष्टदायी होने से हर कार्य में सावधानी बरतें। परिवाजनों एवं संतानों से अनबन हो सकती है। उग्रता एवं आवेग को अंकुश में रखें ताकि बात बिगड़े नहीं। शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, विशेषकर आँखों में पीड़ा हो सकती है। दुर्घटना एवं आकस्मिक खर्च के लिए तैयार रहें। भाषा एवं व्यवहार में मृदुता कायम रखें।
4. कर्क राशिफल –  मित्रों से हुई मुलाकात से आनंद का अहसास होगा। विवाहोत्सुकों के लिए विवाह के योग अच्छे हैं। शारीरिक एवं मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा। किसी सुंदर पर्यटन स्थल पर जाने का आयोजन हो सकता है। पत्नी व पुत्र से सुखशांति मिलेगी। धन का सुयोजित आयोजन कर पाएँगे ऐसा गणेशजी कहते हैं।
5. सिंह राशिफल – आपके दृढ़ मनोबल एवं भरपूर आत्मविश्वास से हर कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो पाएगा। व्यवसाय के क्षेत्र में आपकी प्रतिभा बढ़ सकती है। पदोन्नति संभवतः है। पिता की संपत्ति से लाभ होगा। कला एवं खेल-कूद में निपुण व्यक्तियों को अपनी प्रतिभा दर्शाने का मौका मिलेगा। सरकार के साथ धन का व्यवहार सफल रहेगा। 
6. कन्या राशिफल – आज का आप का दिन बहुत शुभ है। धार्मिक कार्य एवं यात्रा के लिए समय बिलकुल अनुकूल है। मित्रों एवं सम्बंधियों से हुई मुलाकात के कारण आनंद होगा। स्त्री मित्रों से लाभ होगा। विदेशगमनोत्सुक के लिए अनुकूल परिस्थितियों का निर्माण होगा। विदेश स्थित स्नेहीजनों के समाचार मिलने से आनंद होगा। भाई-बहनों से व आर्थिक रूप से लाभ होगा।
7. तुला राशिफल- आप की वाणी पर संयम रखने को कहते हुए गणेशजी सूचित करते हैं कि सरकार विरोधी प्रवृत्तियों, क्रोध एवं कामवृत्तियों से परे रहें। नए संबंध अनिष्टकारक हो सकते हैं। आर्थिक संकट आ सकता है। ऐसे समय में ईश्वर की आराधना एवं आध्यात्मिकता आपके मन को शांति प्रदान कर सकती है।
8. वृश्चिक राश‍िफल- आज आप सामान्य दैनिक कार्यों को भुलाकर आनंद-प्रमोद में खोए रह सकते हैं ऐसा गणेशजी को प्रतीत होता है। किसी मनोरंजन स्थल या पर्यटनस्थल पर जाने से मन अतिप्रसन्न होगा। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। मित्रों- स्वजनों के साथ घूमना-फिरना आनंदप्रद हो सकता है।
9. धनु राशिफल – आज का दिन आपके लिए हर्षोल्लास का रहेगा। परिवार में आनंद का वातावरण छाया रहेगा, जिससे आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। आपका शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। व्यवसाय पर भी दिन लाभदायी रहेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और आर्थिक लाभ होगा।
10. मकर राशिफल – आज आप में भरे हुए निर्णायत्मकता के अभाव व मन के चिंताग्रस्त होने से असमंजस में रहोगे। स्वास्थ्य के विषय में भी चिंता सताएगी। दफ्तर में उच्च अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। संतानों के साथ मतभेद होने की संभावना है व उनके आरोग्य की चिंता भी रहेगी। गणेशजी उपरोक्त परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सलाह देते हैं कि आज के दिन प्रतिस्पर्धियों के साथ विवाद में न उतरें।
11. कुंभ राशिफल – आज आपका मन बहुत संवेदनशील रहेगा एवं मानसिक रुप से अस्वस्थ्य रहेगें। विद्योपार्जन करनेवालों को विद्याप्राप्ति में सफलता मिलेगी। आज के आयोजित हर कार्य अच्छी तरह से संपन्न होंगे। स्त्रीयों के सौंदर्य प्रसाधन के पीछे खर्च होगा। जमीन- मकान- वाहन आदि के दस्तावेजी कार्यों के दौरान खास सावधान रहिएगा।
12. मीन राशिफल – अत्यावश्यक निर्णयों के लिए आज का दिन अति उत्तम है। आपकी सृजनात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी। वैचारिक दृढ़ता एवं मानसिक स्थिरता के कारण कार्यसफलता में सरलता होगी। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। किसी पर्यटन स्थल की सैर से मन अति प्रसन्न रहेगा। स्वजनों से निकटता बढ़ेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *