नेहरू जयंती: मोदी ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि, मनमोहन-सोनिया ने भी किया नमन

नई दिल्ली I देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. पीएम मोदी ने गुरुवार सुबह ट्वीट कर लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर उनको श्रद्धांजलि. पंडित नेहरू की आज 130वीं जयंती है, इस अवसर पर देश के कई हिस्सों में कार्यक्रम हो रहे हैं.



पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने शांतिवन जाकर देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धांजलि दी.


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा कांग्रेस पार्टी की तरफ से भी जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धांजलि दी गई. कांग्रेस ने अपने ट्विटर अकाउंट से जवाहर लाल नेहरू के विचार को ट्वीट किया.


‘चाचा नेहरू’ का जन्मदिन मना बाल दिवस
जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर, 1889 को हुआ था. आजादी के आंदोलन में जवाहर लाल नेहरू की निर्णायक भूमिका रही थी. 1964 में पंडित नेहरू के निधन के बाद उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाने लगा.

जवाहर लाल नेहरू का बच्चों के प्रति काफी लगाव था, यही कारण रहा कि वह बच्चों में ‘चाचा नेहरू’ के नाम से प्रचलित हुए. इससे पहले बाल दिवस UN की तारीख के अनुसार 20 नवंबर को ही मनाया जाता था. जवाहर लाल नेहरू 15 अगस्त 1947 से लेकर 27 मई 1964 तक देश के प्रधानमंत्री रहे थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *