पलिका भूमि पर कूट रचित साजिश के तहत फर्जी रजिस्ट्री कर भवन औऱ पर्किंग बनाने की जांच को पहुँची टीम ढूढती रही नाला।
मसूरी पालिका की भूमि पर भवन औऱ पर्किंग बंनाने की जाँच को पहुँची टीम पालिका मानचित्र कार और कर टी, एस, के साथ पूरे दिन सर्वे पॉइन्ट के लिए नाला ढूढती रही लेकिन पूरी टीम को नाला नही मिला।
बता दे कि जिलाधिकारी ने 17 जून को 4 सदस्य टीम का गठन कर कब्जे वाली भूमि पर जाँच कर अपनी रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया था। जिसके बाद आज 4 सदस्य जाँच टीम ने जसपाल राणा ने पत्रकारों को बताया कि तहसीलदार सदर जसपाल सिंह राणा, की अध्यक्षता में नगरपालिका अधिशासी अधिकारी, आशुतोष सती, सर्वे कानूनगो मोहन सिंह रावत, भूमि आधिपत्य अधिकारी अवधेश कुमार.औऱ पालिका मानचित्र कार आदित्य शाह के साथ पूरे दिन जाँच से संबंधित दस्तावेज खंगालते रहे।
लेकिन पूरा दिन बीत जाने के बाद भी बगैर निष्कर्ष पर पहुँचे जाँच समाप्त कर दी।
जाँच टीम के अध्यक्ष ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि
मामले के हर पहलू को देखते हुए जाँच की जा रही हैं ।
पत्रकारों के इस सवाल पर की पालिका ने एस. आई.टी. को जो रिपोर्ट भेजी है उसमें ऊक्त भूमि पर पर कूट रचित साजिश के तहत कब्जा कर भवन औऱ होटल हाई लाईट ने पर्किंग बनाई हुई है। इसके जवाब में जाँच टीम के अध्यक्ष ने कहा कि मौजूद दस्तावेजो के आधार पर पर ही जाँच की जा रही है जो कि जिलाधिकारी के द्वारा निर्देशित तय समय 15 दिन के अंदर जाँच को पूरा कर जिलाधिकारी के समक्ष जाँच रिपोर्ट पेश की जाएगी ।

