मसूरी.28.जून. मसूरी झडिपानी मार्ग परओक ग्रोव स्कूल के निकट आबादी छेत्र से लगते जंगल मे बाघ ने एक काकड़ को मार गिराया।
वन दरोगा जगजीवन लाल से मिली जानकारी के अनुसार ऊक्त काकड़ 2 ढाई वर्ष का नर काकड़ है जिसे प्रातः सुबह 4 से 5 बजे के बीच बाघ ने मारा है। मौके पर पहुँची वन विभाग की टीम ने काकड़ के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मौके पर मसूरी वन विभाग की टीम में दिवान सिंह बिशन सिंह आदि मौजूद थे।

