मसूरी,16,नवम्बर,कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने मोर्चा खोल दिया है।पूरे देश मे भारतीय जनता पार्टी विरोध प्रदर्शन कर रही हैं।इसी को लेकर आज मसूरी भगत सिंह चौक पिक्चर पैलेस पर भाजपा मसूरी केकार्यकर्तओं ने राहुल गांधी से माफी की मांग को लेकर राहुल के खिलाफ नारे बाजी की।
बता दे राफेल मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की माफी तो मंजूर कर ली लेकिन बीजेपी इस मुद्दे को छोड़ने को राजी नहीं है.। जिसके चलते मसूरी भाजपा कार्यकर्तओंने मसूरी के भगतसिंह चौक पर राहुल के खिलाफ नारे बाजी करते हुए राहुल से माफी की मांग
इस मोके पर भाजपा मसूरी मण्डल अध्यक्ष मोहन पेटवाल मसूरी नगर महामन्त्री खुशाल सिंह राणा युवा अध्यक्ष राकेश रावत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सपना शर्मा , अरविंद सेमवाल मनोज खरोला सुनील रतूड़ी,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अभिलाष रूप चन्द शर्मा वीरेंद्र राणा सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।