मसूरी. (देखिए वीडियो) मैसोनिक लॉज बस स्टैंड पर साजिशन कैमिकल्स डाल कर गिराया गया पेड़ ,,,,,,,

मसूरी,5,जुलाई, गत रात्रि मैसोनिक लाज बस स्टैंड भारी बारिश औऱ तेज हवा से गिरे पेड़ की जड़ में कैमिकल्स पाए जाने के बाद टैक्सी चालकों में भारी रोष व्याप्त।
गत रात्रि मैसोनिक लाज बस स्टैंड गोदियाल रेस्टोरेंट के निकट
एक बांज के पेड़  भारी बारिश औऱ हवा से गिर गया जिसकी  चपेट आने से पाँच टैक्सी बुरी तरह से छतिग्रस्त हो गई थी।
सुबह जब मसूरी एस.डी.एम.औऱ वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया तो पेड़ को कैमिकल्स डाल कर जानबूझकर कर साजिशन गिराया गया है।

जिसके बाद टैक्सी चालकों ने मौके पर पहुँचे वन विभाग की टीम औऱ उपजिलाधिकारी प्रेम लाल से भवन स्वामी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की।
मौके पर पहुँचे उपजिलाधिकारी ने बताया कि पेड़ को देख कर प्रथमदृष्टया ये लग रहा है कि पेड़ को जानबूझकर कर गिराया गया है। ऊक्त भूमि स्वामी देहरादून का रहने वाला है उसको  बुलाया गया है।साथ ही उसको चेतावनी दे दी गई हैं।
वन दारोगा जगजीवन राम ने बताया कि ऊक्त भूमि स्वामी के खिलाफ फारेस्ट एक्ट के तहत सम्बंधित धाराओं के तहत कार्यवाही की जाएगी।

टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष हुकम सिंह रावत ने कहा कि लॉक डाउन के चलते टैक्सी चालक वैसे ही  बेरोजगार है। उसके बाद पेड़ गिरने से 5टैक्सियों का दस से बारह लाख का नुकसान हुआ है हमारी मांग है कि पीड़ित टैक्सी चालकों को उचित मुवावजा दिया जाए साथ ही ऊक्त भूमि स्वामी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *