मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा- मोदी है तो मुमकिन है, NCP की बैठक जारी

मुंबई। शनिवार की सुबह आठ बाज कर पांच मिनट पर राजभवन में एक शख्स सीएम पद की शपथ ले रहा था जिसके बारे में किसी परिचय देने की जरूरत नहीं है। देवेंद्र फडणवीस के सिर पर एक बार फिर ताज सजा। लेकिन दूसरा शख्स जो डिप्टी सीएम की शपथ ले रहे थे उसे देखने के बाद सियासी पंडित भी चकरा गए। एनसीपी की तरफ से अजित पवार ने डिप्टी सीएम की शपथ ली, बता दें कि वो एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार के भतीजे हैं।

शनिवार दोपहर मुंबई में बीजेपी दफ्तर पहुंचे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ‘हम स्थिर सरकार प्रदान करेंगे। मोदी है तो मुमकिन है।’ वहीं मुंबई में वाईबी सेंटर में NCP के विधायकों की बैठक चल रही है। बैठक में वो विधायक भी पहुंचे हैं, जो शपथ ग्रहण के समय अजित पवार के साथ थे।

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने महाराष्‍ट्र में हुए बड़े सियासी उलटफेर के बाद बीजेपी की ओर उठ रही उंगलियों पर जवाब दिया है। उन्‍होंने कहा कि महाराष्‍ट्र की जनता ने स्‍पष्‍ट जनादेश दिया था, लेकिन शिवसेना ने बाद में पाला बदल लिया। उन्‍होंने जोर देकर कहा है कि देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई में बनी सरकार प्रभावी, प्रमाणिक बहुमत साबित करेगी। बीजेपी नेता ने कहा कि राज्‍यपाल ने फडणवीस और अजित पवार की ओर से पर्याप्‍त संख्‍याबल होने के आश्‍वासन के बाद ही सरकार गठन के लिए उन्‍हें आमंत्रित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *