1 मेष- आज का दिन खुशियों भरा है। किसी रुके कार्य के पूर्ण होने से प्रसन्न रहेंगे। धन का आगमन हो सकता है। सुदूर यात्रा की योजना बनेगी। विवादों से बचने का प्रयास करें। जॉब में सफलता और उन्नति की संभावना रहेगी। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आई टी और मैनेजमेंट फील्ड के लोग सफल रहेंगे। आपकी मैरेज लाइफ अच्छी रहेगी। बी पी और शुगर से परेशानी हो सकती है। नारंगी रंग शुभ है। गेहूं का दान करें। श्री हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाएं।
2 वृष- आप आज किसी विशेष कार्य को पूर्ण करने के प्रयास में लगे रहेंगे। किसी निर्णय तक पहुंचने में विलंब करेंगे। आईटी और मीडिया के जातक प्रोन्नति या जॉब चेंज की दिशा में बढ़ेंगे। छात्र अपनी सफलता से प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में लाभ से मन हर्षित रहेगा। लव लाइफ में छोटी छोटी बातों पर बहस नहीं करते। आज धन का व्यय हो सकता है। जीवन साथी का सहयोग आपको एक नई ऊर्जा देगा। प्रेम में तनाव हो सकता है। हरा रंग शुभ है। उदर विकार से कष्ट संभव है,गाय को गुड़ खिलाएं।
3 मिथुन- भाई के सहयोग से कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। आज का दिन खुशियों भरा है। किसी को धन देने के प्रति सचेत रहें। जॉब में विवाद टालने का प्रयत्न करें। धन आगमन की संभावना रहेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज लव लाइफ में प्यार के लिए समय निकाल ही लेंगे। प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको प्रसन्न रखेगा। हेल्थ अच्छी रहेगी। नीला रंग शुभ है।
4 कर्क- आज आप आफिस के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। राजनीतिज्ञ लोगों का आज का दिन सफल रहेगा। एम बी ए और इंजीनियरिंग के छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। फिल्म तथा टी वी से सम्बद्ध जातकों के लिए आज का दिन भाग्यवृद्धि कारक है। धन के व्यय होने की संभावना रहेगी। छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। श्वांस के रोगी थोड़ी सावधानी बरतें। सफेद रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।
5 सिंह- आज स्टूडेंट्स अपने परफार्मेंस से प्रसन्न रहेंगे। मार्केटिंग मैनजमेंट,आई टी तथा मीडिया फील्ड के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन की प्राप्ति हो सकती है। राजनीति में किसी उच्च नेता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। प्रेम में लव पार्टनर के साथ कहीं सुंदर प्राकृतिक जगह की यात्रा का आनन्द उठाएंगे। दाम्पत्य जीवन खुशहाली से परिपूर्ण रहेगा। लाल रंग शुभ है। श्वांस के रोगी सावधानी बरतें। अन्न का दान करें।श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ लाभकारी है। गायत्री मंत्र पढ़ें।
6 कन्या- किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से मन हर्षित रहेगा।धन का आगमन हो सकता है। अपने पारिवारिक दायित्व निभाने में व्यस्त रहेंगे। किसी उच्च पद प्राप्त नेता से मुलाकात के बाद राजनीति में नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। मीडिया और आई टी में उच्चाधिकारी से प्राप्त सहयोग आपको प्रोत्साहित करेगा। छात्र शिक्षा में उन्नति करेंगे। मार्केटिंग और बैंकिंग फील्ड के लोग आज संघर्ष के बाद ही कार्य पूर्ण कर पाएंगे।लव पार्टनर द्वारा प्रदत्त उपहार आपके लव लाइफ को प्यार से भर देगा। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। आसमानी और सफेद रंग शुभ है।मधुमेह विकार से ग्रस्त जातकों को कष्ट हो सकता है।श्री गणेश जी का ध्यान करते रहें।
7तुला- व्यवसाय में कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा।आई टी,मैनेजमेंट और मीडिया फील्ड में कार्य करने वाले युवा आज अपने मेहनत पूर्ण कार्य से अपने बास का मन मोह लेंगे। लव लाइफ़ में दूरियां आपको परेशान कर सकती है। दाम्पत्य जीवन में समय की कमी आड़े आएगी। हेल्थ से कष्ट संभव है।नीला रंग समृद्धि कारक है।गरीबों में कम्बल का वितरण करें।
8वृश्चिक- आज का दिन बहुत व्यस्त रहेग।जमीन या मकान क्रय करने की योजना बनाएंगे।शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति से खुश रहेंगे।राजनीति से सम्बद्ध जातक लाभान्वित होंगे। प्रेम भरा दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। लव लाइफ में सुहाने सफर का एक अलग आनन्द है। आज धन का आगमन हो सकता है। दाम्पत्य जीवन आनन्दमय रहेगा।बीपी के रोगी सावधानी बरतें। इस राशि के स्वामी ग्रह मंगल का लाल रंग प्रगतिकारक है। श्री सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।
9धनु- शनि का प्रभाव इस राशि पर सर्वाधिक है। धन का व्यय होगा। छात्रों को शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। अत्यंन्त व्यस्तता के बावजूद परिवार में किसी विशेष कार्य के लिए समय निकाल लेंगे। छात्रों के लिए नए जाब के अवसर उपलब्ध रहेंगे। आईटी तथा बैंकिंग के जातक आज अपने कार्यों से अपने उच्चाधिकारी को प्रसन्न रखेंगे। लव लाइफ में प्रेम भरा जीवन आनंदमय रहेगा। लाल रंग शुभ है। शुगर के रोग से परेशानी रहेगी। बहते जल में नारियल प्रवाहित करें। श्री हनुमान जी की उपासना करें।
10 मकर- आज संघर्ष करना होगा। शनि की साढ़े साती का प्रभाव रहेगा। सरकारी कार्यों में संघर्ष रहेगा। आज आफिस सम्बन्धी कार्य बड़ी मेहनत के बाद पूर्ण होंगे। जल्दबाजी से बचने का समय है। आई टी और मीडिया के लोगों को आज आफिस वर्क में सफलता मिलेगी। लव लाइफ बहुत अच्छी नहीं रहेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशी बनी रहेगी। नीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य बेहतर नहीं रहेगा। तिल का दान करें। कौए को रोटी खिलाएं। श्री हनुमानचालीसा का पाठ करें।
11कुंभ – व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। धन की प्राप्ति की संभावना रहेगी। आई टी ,फ़िल्म और मीडिया से जुड़े जातक सफल रहेंगे। विधि और प्रबंधन के छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। छात्रों को प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। जीवन साथी द्वारा दिया गया उपहार आपके दाम्पत्य जीवन को खुशहाल करेगा। नीला और सफेद आज का आपका शुभ रंग है। श्री हनुमान जी की उपासना करें।
12 मीन- राजनीति करने वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। बैंकिंग और मीडिया के जातक अपने टारगेट को पूरा करेंगे। प्रशासनिक सेवा से जुड़े अधिकारी प्रतिष्ठा की प्राप्ति करेंगे। बीपी तथा शुगर के रोग से प्रभावित लोग सावधानी बरतें। व्यापार में आज धन का आगमन होगा। प्यार में सफलता मिलेगी। अपने लव पार्टनर को आज पर्याप्त समय देंगे। जीवन साथी के हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे।हरा रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। गाय को केला खिलाएं।

