मसूरी,7,जुलाई,पहाड़ो की रानी मसूरी में अनलॉक2 में कोरोना का संकट गहराने लगा है।
पहले बार्लोगंज में 3 कोरोना संक्रमित उसके बाद भट्टा गाँव मे 2 दिन के अंदर 32 वर्षीय युवक के साथ उसकी पत्नी और 5 वर्षीय पुत्र में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद
अब लाइब्रेरी स्थित एक होटल कर्मचारी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। बता दे कि ये खबर पहले भी ऊक्त युवक के जीजा की पहचान के रूप में चलाई गई थी।
आज कोविड19 नोडल अधिकारी डॉक्टर दीपक कालरा से मिली जानकारी के अनुसार ऊक्त कर्मचारी अपने प्रतिष्ठान से 27 जून से छुट्टी पर गया हुआ था 29 को वापस आकर 2 जुलाई को फिर छुट्टी पर चला गया था।जिसके उसमे कोरोना संक्रमण के लक्षण मिलने पर वह जिला अस्पताल देहरादून में ऑब्जर्वेशन में था। 6 जुलाई को ऊक्त कर्मचारी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद उसे जिला अस्पताल देहरादून में आइसोलेशन में रखा है। जिसके साथ ही ।
एतिहात के तौर पर कर्मचारी के संपर्क में आये उसके साथ के 7 कर्मचारियों को होम क्वारंटाइन कर उनके सेम्पल जाँच के लिये भेज दिए गए हैं इसके साथ ही पूरे होटल का सेनिटाइजेशन कर दिया गया हैं।
एतिहात के तौर पर कर्मचारी के संपर्क में आये उसके साथ के 7 कर्मचारियों को होम क्वारंटाइन कर उनके सेम्पल जाँच के लिये भेज दिए गए हैं इसके साथ ही पूरे होटल का सेनिटाइजेशन कर दिया गया हैं।