महाराष्ट्र: सीएम देवेंद्र फडणवीस की मीटिंग में नहीं पहुंचे अजित पवार, खाली रही कुर्सी

मुंबई: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले अजित पवार सोमवार को सीएम की एक अहम मीटिंग में नहीं पहुंचे. वर्ल्ड बैंक के प्रतिनिधियों के साथ सूखा, बाढ़ और आपदा प्रबंधन को लेकर आयोजित बैठक में सीएम देवेंद्र फडणवीस के बगल वाली कुर्सी खाली थी, जो डेप्युटी सीएम के लिए रिजर्व थी.

फडणवीस ने किसानों के लिए आवंटित किए 5,380 करोड़ रुपए

अजित पवार के न आने के बाद कयास लग रहे हैं कि क्या अजित पवार एक बार फिर से अपना रुख बदल सकते हैं. इस बीच महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बेमौसम बारिश से प्रभावित हुए किसानों के लिए 5,380 करोड़ रुपये आवंटित करने का फैसला लिया है. सीएम ने यह राशि महाराष्ट्र आपदा राहत कोष से जारी की है.

सीएमओ महाराष्ट्र के ट्विटर हैंडल से बताया गया है कि वर्ल्ड बैंक के साथ मीटिंग में बाढ़ वाले इलाकों के पानी को सूखा प्रभावित इलाकों में पहुंचाने की योजना पर बात हुई. महाराष्ट्र सीएमओ के मुताबिक, इस स्कीम में वर्ल्ड बैंक कुल 3,500 करोड़ रुपये खर्च करेगा. इसमें से 350 करोड़ रुपये की राशि तकनीकी सहायता में इस्तेमाल की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *