राशिफल 27 November 2019: जानिए अपना आज का राशिफल

1. मेष राशिफल – आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। रुके कार्य पूर्ण होंगे। जमीन या मकान खरीद सकते हैं। स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। गले के रोग या उदर विकार से परेशानी हो सकते हैं। गृह निर्माण होगा। हनुमान जी की उपासना करते रहें। 

2. वृष राशिफल – आर्थिक स्थिति में सुधार तो होगा लेकिन स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण धन का व्यय होगा। जॉब में परिवर्तन हो सकता है। मित्रों से आपको खूब लाभ होगा। युवा सफल रहेंगे। गरीब अंधे व्यक्तियों को भोजन कराते रहें।
3. मिथुन राशिफल – स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहना होगा। किसी नए व्यवसाय की तरफ मुड़ेंगे। संतान की सफलता से आनंदित रहेंगे। स्किन प्रॉब्लम हो सकती है। घर खरीद सकते हैं। राजनीति से सम्बद्ध लोग पद की प्राप्ति करेंगे। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ  करें।
4. कर्क राशिफल- मन एकाग्र होगा। धार्मिकता का भाव मन में आएगा। किसी अच्छे गुरु का आशीर्वाद प्राप्त होगा। धन का आगमन होगा। शीतजनित रोगों से परेशान रहेंगे। गाय के लिए रोटी तथा गुड़ निकालें।
5. सिंह राशिफल – शासन तथा सत्ता में आपकी धाक रहेगी। धन का निवेश अच्छे कार्यों में करेंगे। धार्मिक यात्रा  हो सकती है। अरण्यकांड का पाठ करते रहें। गाय को पालक खिलाएं।
6. कन्या राशिफल –स्वास्थ्य में  थोड़ा सुधार होगा।सबसे महत्वपूर्ण बात यह रहेगी कि आज आप धार्मिक कार्य करेंगे। धन का निवेश जमीन या मकान में करेंगे। संतान सफल रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में बहुत वृद्धि होगी। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करते रहें।
7. तुला राशिफल –धन की प्राप्ति होगी। आपकी महत्वाकांक्षी योजनाओं को विस्तार मिलेगा। कई वर्षों से रुके कार्य पूर्ण होंगे। भगवान विष्णु की उपासना करते रहें।हार्ट के रोगी बहुत सावधानी बरतेंगे। अन्न दान करते रहें।
8. वृश्चिक राशिफल – स्वास्थ्य में बहुत आशातीत सुधार होगा ।समृद्धि आएगी। स्वर्ण, जमीन तथा घर से दूर कोई संपत्ति लेंगे। राजनीति में सफलता मिलेगी।लीवर के प्रति सचेत रहें। श्री रामचरितमानस का पाठ करते रहें।
9. धनु राशिफल – धन, सुख, संपदा तथा यश में वृद्धि होगी। कोई नया गृह निर्माण करवाएंगे। प्रत्येक तरफ से खुशी आएगी। भगवान विष्णु जी की विधिवत पूजा करें। गाय  को भोजन कराएं।
10. मकर राशिफल –राजनीतिज्ञों के लिए बहुत अच्छा समय है। खूब प्रगति होगी। किसी विवाद में पड़ सकते हैं। ससुराल के सहयोग से कोई बड़ा कार्य सम्पन्न होगा। वाहन क्रय करेंगे। श्वांस के रोग से समस्या रहेगी। गाय को भोजन कराते रहें।
11. कुम्भ राशिफल – खूब प्रगति करेंगे। यात्रा कर सकते हैं। धन प्राप्ति के संकेत हैं। जाँब में परिवर्तन होगी या प्रमोशन होगा। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा। फलाहार व्रत रहें। गो माता को भरपेट भोजन कराएं।
12. मीन राशिफल – स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी होगी। धन का आगमन तो होगा लेकिन व्यय भी बहुत अच्छे कार्यों में होगा। धार्मिक यात्रा हो सकती है। कोई नई कार्य योजना बनाएंगे। व्यवसाय में खूब प्रगति होगी। श्री रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *