उत्तराखंडः त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विजयी ग्राम प्रधानों और ग्राम पंचायत सदस्यों ने ली शपथ

देहरादून I त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विजयी ग्राम प्रधानों ने आज शपथ ली। क्षेत्र के सभी न्याय पंचायत मुख्यालयों पर आज शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें प्रधानों के साथ ही ग्राम पंचायत सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई। 
लोहाघाट में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। जिसमें 67 में से 19 ग्राम प्रधानों ने शपथ ली। कोरम पूरा न होने के चलते 48 ग्राम पंचायतों का गठन नहीं हो सका।

काशीपुर ब्लॉक सभागार में नवनिर्वाचित प्रधानों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। गदरपुर स्थित विकासखंड सभागार में बीडीओ एलडी जोशी ने 52 में से 38 प्रधानों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कागजी कार्रवाई पूरी नहीं होने पर 14 ग्राम प्रधान शपथ नहीं ले पाए।

हल्द्वानी ब्लॉक सभागार में ग्रामप्रधानों ने शपथ ली। रुद्रपुर ब्लॉक कार्यालय में ग्राम प्रधान व वार्ड मेंबर को बीडीओ ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *