मसूरी,दो दिनों से हो रही बारिश से मसूरी में ठिठुरन बढ़ी सरकुंडा समेत आसपास की पहाड़ियों पर मौसम की पहली बर्फ़बारी,,,,,,,,,,,

मसूरी,28,नबम्बर, पहाड़ो की रानी मसूरी में पिछले दो दिन से मौसम का मिजाज बदला हुआ है।जिसके चलते दो दिन से मसूरी औऱ आसपास के छेत्र में रुक रुक कर बारिश औऱ ओलावृष्टि हो रही है। इसी क्रम में मसूरी से लगी हुई पहाड़ियों में मौसम की पहली बर्फबारी हुई ।

नागटिब्बा देवलसारी सरकुंडा देवी की पहाड़ियों पर रात से ही मौसम की पहली बर्फबारी हुई।
जिससे मसूरी में ठिठुरन बढ़ गई। मसूरी के पुराने लोगो की माने तो इस तरह का मौसम मसूरी औऱ आसपास के छेत्रो में नबम्बर के महीने में पिछले दो दशक बाद देखने को मिला है।
मसूरी के आसपास की पहाडियो पर बर्फबारी की खबर सुन कर मसूरी में बर्फबारी की उम्मीद से पर्यटको का जमावडा शुरू हो गया है।
मौसम विभाग की माने तो कल से मौसम के बदले के साथ धूप खिलने की संम्भावना है।
बरहाल मसूरी के आसपास बर्फबारी से मसूरी में ठिठुरन बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *