उत्तरकाशी. देर रात भटवाड़ी गोरसाली मोटरमार्ग पर पाही के पास एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी (Vehicle fell into ditch) जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई. दुर्घटना में जहां 1 व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं 2 लोगों की मौत अस्पताल ले जाते समय हो गई. इस दुर्घटना में 7 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं जिनका इलाज अस्पताल (Injured admitted in hospital) में किया जा रहा है. देर रात जिलाधिकारी उत्तरकाशी और गंगोत्री विधायक गोपाल रावत ने घायलों का हाल चाल जानने जिला अस्पताल पहुंचे.
बोलेरो सवार लोग शादी समारोह से घर लौट रहे थे
घटना कल रात 11 से 12 बजे के बीच की बताई जा रही है जब ग्रामीण क्षेत्र से बोलेरो सवार लोग शादी समारोह से घर लौट रहे थे. इसी दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया. इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने भटवाड़ी पुलिस को दी, जिसके बाद भटवाड़ी पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया.

