कर्नाटक में 15 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू, तय होगी सरकार की किस्मत

बेंगलुरु: कर्नाटक में 15 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इस मतदान में 37.78 लाख लोगों के वोट देने की उम्मीद है। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के लिए यह उपचुनाव बेहद महत्वपूर्ण है जो मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा नीत भाजपा सरकार की किस्मत तय करेगा।

सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही है और बड़ी संख्या में लोग मतदान करने घरों से निकले हैं। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के लिए यह चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है।  भाजपा को राज्य की सत्ता में बने रहने के लिए कम से कम छह सीटें जीतने की जरूरत है। 225 सदस्यीय विधानसभा (स्पीकर सहित) में 15 सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। जिन 15 सीटों पर चुनाव हो रहा है उनमें से 12 पर कांग्रेस और तीन पर जद (एस) का कब्जा है।

दरअसल पिछले वर्ष जुलाई में 17 विधायकों के बगावत करने के बाद कुमारस्वामी की सरकार गिर गई थी। बाद में इन सभी विधायकों को अयोग्य करार दे दिया गया था। इसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था फिर उप चुनाव का मार्ग प्रशस्त हुआ। फिलहाल कर्नाटक विधानसभा के गणित पर नजर डालें तो भाजपा के पास 105 (एक निर्दलीय सहित) विधायक हैं। वहीं कांग्रेस के 66 जेडीएस के 34 विधायक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *