6 दिसंबर: विवादित ढांचा गिराए जाने की बरसी आज, सुरक्षा कवच में जकड़ी अयोध्या

अयोध्या I विवादित ढांचा गिराए जाने की बरसी 6 दिसंबर को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद यह पहली बरसी है। अयोध्‍या जिले को 4 जोन, 10 सेक्टर 14 सब-सेक्टर में विभाजित कर सुरक्षा की मॉनिटरिंग की जा रही है। सभी सेक्टरों में मैजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। जोन में अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के 5 अधिकारी, सेक्टर में 10 डीएसपी स्तर के अधिकारी व 15 इंस्पेक्टर ड्यूटी पर तैनात है।

अंतर्जनपदीय 17 प्रमुख बैरियरों पर एसआई सिपाही होमगार्ड व पीएसी के जवान तैनात रहेंगे। जिले के 16 आंतरिक बैरियरों पर जिले की पुलिस तैनात रहेगी। विशेष ड्यूटी पर 14 कंपनी पीएससी लगाई गई है। गोंडा, बलरामपुर, सुल्तानपुर, अमेठी, रायबरेली, अंबेडकरनगर से डायवर्जन का रूट प्लान लागू किया जा रहा है। अयोध्या शहर के 14 , फैज़ाबाद के 9 डायवर्जन पॉइंट को चिह्नित कर निरीक्षक मुख्य आरक्षी यातायात और होमगार्ड्स लगाए गए हैं।

मिश्रित आबादी वाली जगह विशेष सतर्कता
78 स्थानों पर सैंडबैग मोर्चा बनाया गया है। स्वचालित हथियारों से लैस पुलिस बल के जवान लगे हैं। संवेदनशील मिश्रित आबादी वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। मिश्रित आबादी के 269 स्थानों का चिह्नांकन किया गया है। इन पर मोबाइल ड्यूटी लगाई गई है। 71 मोबाइल वाहनों से निगरानी हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *