कर्नाटक उपचुनाव के वोटों की गिनती शुरू, तय होगा येदियुरप्पा सरकार का भविष्य

बेंगलुरु: कर्नाटक में 15 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना शुरू हो गई है। आज के इन नतीजों से चार महीने पुरानी राज्य की येदियुरप्पा सरकार का भविष्य तय होगा।  पांच दिसम्बर को 15 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों  में 67.91 प्रतिशत मतदान हुआ था। मतगणना 11 केन्द्रों हो रही है और दोपहर तक सभी परिणाम आने की उम्मीद है।

– वोटों की गिनती शुरू हो गई है और कुछ ही देर बार रूझान आने शुरू हो जाएंगे। इस समय भाजपा के पास 105 विधायक (एक निर्दलीय समेत) हैं, कांग्रेस के 66 और जद (एस) के 34 विधायक हैं। इनके अलावा बसपा का एक सदस्य है, एक मनोनीत विधायक है और अध्यक्ष हैं।

– जिन 15 सीटों पर उपचुनाव हो रहा है उनमें 12 पर कांग्रेस और तीन पर जेडीएस का कब्जा था। इसके बाद अयोग्य ठहराए गए 16 विधायकों में से भाजपा ने 13 को उनके संबंधित क्षेत्रों से टिकट दिया है। उन्होंने 2018 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस और जद (एस) के टिकटों पर जीत हासिल की थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *