पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने किया प्रदीप भण्डारी द्वारा लिखित पुस्तक क़दम दर क़दम का विमोचन,,,,,,,,,,

मसूरी,10 दिसम्बर ,आज यहाँ उत्तराखण्डी फिल्मों के लेखक निर्देशक प्रदीप भण्डारी द्वारा लिखित पुस्तक कदम दर कदम जिंदगी ‘ का लोकार्पण हुआ । पुस्तक में भण्डारी द्वारा कई गढ़वाली फिल्मों व एलबमों के लिए लिखे गढ़वाली एवं हिन्दी गीतों के अतरिक्त कई अन्य नई कविताओं को भी शामिल किया गया है । पुस्तक का लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि मसूरी पालिका अध्यक्ष  अनुज गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि मुकेश लाल व रजत अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया । पुस्तक में प्रदीप भण्डारी द्वारा संस्कृति व जनहित में किये गये अनेक

कार्यों का भी वर्णन है । इस अवसर पर लेखक प्रदीप भण्डारी ने कहा कि आज फेसबुक , व्हाट्सएप तथा मोबाइल के भारी प्रचलन से नई पीढी पुस्तकों और विशेष कर साहित्य लेखन व पाठन से दूर होती जा रही है । व्यक्ति बौद्विक रूप से पराधीन होता जा रहा है । हर व्यक्ति में कल्पना और रचना की असीमित शक्ति होती है । जो साहित्य या लेखन के रूप में सामने आती है तो वह समाज की पूंजी बन जाती है । नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शन का काम करती है । इस पुस्तक को प्रकाशित करने का लक्ष्य यह है कि नई पीढ़ी का साहित्य पढ़ने व लिखने की तरफ रूचि बढ़े तथा पुस्तक इस दिशा में प्रेरणा बनें । साहित्य गहरा असर डालता है तथा वहत समय तक विद्यमान रहता है । रचनात्कता व्यक्ति के चरित्र निर्माण को उत्तम बनाती है । इस अवसर पर फिल्म अभिनेता गम्भीर सिंह जयाड़ा , कान्ता प्रसाद , प्रसिद्ध संगीतकार संजय कुमोला , अनुज जोशी , लोक गायक जितेन्द्र पंवार , लोक गायक पदम गुसॉई . डा० अमरदेव गोदियाल , मसूरी व्यापार संघ के अध्यक्ष रजत अग्रवाल , हिलदारी के सयांजेक अरविन्द शुक्ला , आन्दोलनकारी देवेश्वर प्रसाद जोशी , शूरवीर भण्डारी , पूरण जुयाल , कमल भण्डारी , माधुरी नौटियाल , राज्य श्री रावत , तहमना , ममता राव , भरोसी रावत , संतोष बौथियाल . कमलेश भण्डारी समेत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *