महाराष्ट्र : पंकजा मुंडे ने अपने दिवंगत पिता और बीजेपी से सीनियर नेता रहे गोपीनाथ मुंडे की याद में गुरुवार को महाराष्ट्र के बीड में सभा में बुलाई। इस रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी से नाराज नेता पंकजा मुंडे ने कहा कि मैं औरंगाबाद में एक दिन का भूख हड़ताल करूंगी। यह किसी पार्टी या किसी व्यक्तियों के खिलाफ नहीं है। मराठवाड़ा के मुद्दों पर पार्टी नेताओं का ध्यान आकर्षित करने के लिए सांकेतिक भूख हड़ताल होगी। मैं पार्टी नहीं छोड़ूंगी। मैं 27 जनवरी, 2020 को औरंगाबाद में एक दिन की भूख हड़ताल करूंगी। पंकजा मुंडे ने आगे कहा कि समूचे महाराष्ट्र का दौरा कर गोपीनाथ मुंड के नाम पर बने संगठन के लिए काम करूंगी।

