राशिफल 13 दिसंबर: जानिए अपना आज का राशिफल

1. मेष- आज का दिन बहुत शुभ है। व्यवसाय के नए स्रोत बन सकते हैं। किसी रुके धन के प्राप्त होने से खुश रहेंगे। धन का व्यय हो सकता है। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। जॉब में उन्नति की संभावना रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। फिल्म और मीडिया फील्ड के लोग सफल रहेंगे। बीपी के रोगियों को परेशानी हो सकती है। लाल रंग शुभ है।

2. वृष- छात्र सफलता की दिशा में बढ़ेंगे। व्यवसाय में लाभ से मन हर्षित रहेगा। आज धन का आगमन हो सकता है। जीवनसाथी का आपके कार्य में सहयोग आपको एक नई ऊर्जा देगा। लव लाइफ में तनाव हो सकता है। हरा रंग शुभ है। उदर विकार से कष्ट मिल सकता है। बहते जल में उड़द प्रवाहित करें।
3. मिथुन- राजनीतिज्ञों के लिए आज का दिन उपलब्धियों भरा है। धन आगमन की संभावना रहेगी। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। संतान की सफलता से मन हर्षित रहेगा। प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको  प्रसन्न रखेगा। हेल्थ अच्छी रहेगी। नीला रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।
4. कर्क- आलस्य का त्याग करें। मन की एकाग्रता को बनाये रखें। आज आप घर के निर्माण संबंधित कार्यों में व्यस्त रहेंगे। व्यवसाय से सम्बद्ध लोगों का आज का दिन संघर्षों भरा रहेगा।छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। पत्रकारिता और लेखन फील्ड के जातकों के लिए आज का दिन भाग्यवृद्धि कारक है। धन के आगमन की संभावना रहेगी। छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।पीला रंग शुभ है। गरीबों में कंबल का दान करें।
5. सिंह- छात्रों के लिए आज का दिन मंगलकारी है। स्टूडेंट्स अपने परफॉर्मेंस से प्रसन्न रहेंगे। मैनेजमेंट और बैंकिंग फील्ड के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन की प्राप्ति हो सकती है।सफेद रंग शुभ है। शुगर के रोगी सावधानी बरतें। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।
6. कन्या-  किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। राजनीति में नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। सरकारी सेवा में उच्चाधिकारी से प्राप्त सहयोग आपको प्रोत्साहित करेगा। छात्र शिक्षा में उन्नति करेंगे। जॉब में आज संघर्ष के बाद ही कार्य पूर्ण कर पाएंगे। हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख में बाधाएं आती रहेंगी। श्री हनुमान जी का ध्यान करते रहें।                   
7. तुला- आज आपको सफलता की प्राप्ति होगी। आफिस संबंधी कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। आईटी और मैनेजमेंट फील्ड में कार्य करने वाले सफल रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। उदर विकार से कष्ट संभव है। हरा रंग समृद्धि कारक है। किसी गरीब व्यक्ति को चावल तथा चीनी का दान करें।
8. वृश्चिक- मंगल जमीन का कारक ग्रह है। जमीन या मकान खरीदने की योजना बनाएंगे। कोई मित्र आपकी बहुत सहायता करेगा। राजनीतिज्ञ सफलता की प्राप्ति से खुश रहेंगे। व्यवसाय से सम्बद्ध जातक लाभान्वित होंगे। प्रेम भरा दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।आज कार्यों की अधिकता से परेशान रहेंगे। नेत्र के रोगी सावधानी बरतें। पीला रंग प्रगतिकारक है। मंगल की वस्तु मसूर की दाल बहते जल में प्रवाहित करें।
9. धनु-  धन का आगमन हो सकता है।छात्रों को शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। अत्यंन्त व्यस्तता के बावजूद किसी धार्मिक अनुष्ठान के लिए समय निकाल लेंगे।  बहुत दिनों से रुके कार्य के पूर्ण होने से मन हर्षित  रहेगा। आई टी और एम सी ए फील्ड के छात्रों के लिए जाँब के अवसर उपलब्ध रहेंगे।  वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। सफेद रंग शुभ है।नेत्र विकार से परेशानी रहेगी।
10. मकर- आज का दिन संघर्ष का है।वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। आज आफिस सम्बन्धी कार्य बड़ी मेहनत के बाद पूर्ण होंगे।किसी विवाद से दूर रहने का समय है।मीडिया तथा फ़िल्म के लोगों को आज सफलता मिलेगी।लव लाइफ बेहतर रहेगी।वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। हरा तथा सफेद रंग शुभ है। स्वास्थ्य बेहतर  रहेगा। गरीबों में कम्बल का दान करें।
11.कुंभ- व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आय प्राप्ति के नए स्रोत बन सकते हैं।धन की प्राप्ति की संभावना रहेगी।मार्केटिंग प्रबंधन और वित्तीय सेवा से जुड़े जातक अपनी मेहनत से अपने उच्चाधिकारी को प्रसन्न करेंगे। छात्र मेहनत करेंगे और सफलता की प्राप्ति करेंगे।दाम्पत्य जीवन आनंदमय रहेगा। हरा आज का आपका शुभ रंग है।
12. मीन- राजनीति में आपकी यश तथा प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जॉब के लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा।  छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। शुगर से प्रभावित लोग सावधानी बरतें। खराब स्वास्थ्य से चिंतित रहेंगे। पीला  रंग शुभ है। चने की दाल का दान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *