प्याज और पेट्रोल के बाद अब दूध भी हुआ महंगा, मदर डेयरी और अमूल ने बढ़ाए दाम

नई दिल्ली: दिल्ली में आपकी सुबह की चाय आज महंगी हो गई है. प्याज और पेट्रोल के बाद अब दूध पर महंगाई का ग्रहण लग गया है. मदर डेयरी और अमूल ने दूध के दाम बढ़ा दिए हैं. मदर डेयरी ने दूध के दाम तीन रुपये तो अमूल ने दो रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दिए हैं.

टोंड दूध का दाम तीन रुपये प्रति लीटर बढ़ा है. एक लीटर टोंड दूध 42 की बजाय 45 रुपये में मिलेगा. जबकि आधा लीटर दूध का दाम एक रुपये बढ़ाया गया है. वहीं फुल क्रीम दूध 53 से बढ़कर 55 रुपये हो गया है. अमूल ने भी 2 रुपये दाम बढ़ा दिए है. अमूल गोल्ड एक लीटर 56 रुपये लीटर मिलेगा. नई कीमतें लागू हो गई हैं.


मदर डेयरी का टोकन दूध अब दो रुपये महंगा होकर 42 रुपये प्रति लीटर होगा. फुल क्रीम दूध की एक लीटर वाली थैली अब 55 रुपये में और आधे लीटर वाली थैली 28 रुपये में मिलेगी. इनकी पुरानी दरें क्रमश: 53 रुपये और 27 रुपये हैं. टोन्ड दूध अब 42 रुपये की जगह 45 रुपये में तथा डबल टोन्ड दूध 36 रुपये के बजाय 39 रुपये में मिलेगा. इसी तरह गाय का दूध भी तीन रुपये महंगा होकर 47 रुपये प्रति लीटर मिलेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *