हरिद्वारः जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी सुभाष ने दर्ज की जीत

हरिद्वार I हरिद्वार में जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए मतदान संपन्न हो गया है। दोपहर तीन बजे बाद मतगणना शुरू हुई। जिसमें भाजपा के प्रत्याशी सुभाष वर्मा ने जीत दर्ज की है। सुभाष ने निर्दलीय प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह राणा को पांच वोट से हराया।
आज जिला मुख्यालय रोशनाबाद हरिद्वार के जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के लिए मतदान हुआ। दोपहर एक बजे तक सभी 45 मत पड़ चुके थे। मतदान के बाद मत पेटी सील गई।

पिछले दिनों जिला पंचायत अध्यक्ष को बर्खास्त कर दिए जाने के बाद शासन द्वारा जारी किए गए कार्यक्रम के अंतर्गत आज मतदान हुआ। जिसमें दो प्रत्याशी मैदान में थे। हालांकि सूची में नाम न होने के चलते कविता को वोट नहीं करने दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *