बीजेपी विधायक ने राहुल गांधी को कहा ‘पाकिस्तान का एजेंट’

नई दिल्ली: कर्नाटक के भाजपा विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पाकिस्तान का एजेंट बताया है और कहा कि कांग्रेस एक समुदाय को भड़काने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तानी एजेंट (कांग्रेस) लोगों को गुमराह कर रहे हैं, राहुल गांधी मूल रूप से पाकिस्तान से हैं और वह एक पाकिस्तानी एजेंट हैं। पाकिस्तान, अफगानिस्तान में हिंदू लड़कियों पर अत्याचार हो रहे हैं।’

बीजेपी विधायक ने कहा, ‘कांग्रेस और तथाकथित छद्म धर्मनिरपेक्ष दल एक समुदाय के लोगों को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं।’ विजयपुरा से विधायक यतनाल ने यह भी कहा कि शनिवार को भाजपा विजयपुरा में एक विशाल रैली का आयोजन करेगी और लोगों को नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के बारे में बताएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *