राशिफल 22 दिसंबर: आज अच्छी रहेगी तुला राशि वालों की लव लाइफ, पढ़ें अपना रविवार का राशिफल

मेष राशिफल/Aries Horoscope Today-  संतान की सफलता से खुश रहेंगे। आज धन का आगमन हो सकता है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। आईटी और एमबीए फील्ड के स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। लव लाइफ में समयाभाव की बाधा रहेगी। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य से सुखी रहेंगे। लाल रंग शुभ है। श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृष राश‍िफल/Tauras Horoscope Today- व्यवसाय में कोई नया प्रोजेक्ट प्रारम्भ कर सकते हैं। प्रशासनिक सेवा और राजनीति से सम्बद्ध लोगों का सफलता से मन हर्षित रहेगा। कार्य स्थल का वातावरण अपने अनुकूल बनाने का प्रयास करेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में तनाव आ सकता है। छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज धन का व्यय होगा। हरा रंग शुभ है।स्वास्थ्य से प्रसन्नता रहेगी। गाय को केला खिलाएं।

मिथुन राश‍िफल / Gemini Horoscope Today- धन के अनायास व्यय होने की संभावना रहेगी। एमबीए और मेडिकल तथा लॉ के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। आईटी, फिल्म तथा मीडिया फील्ड के जातकों का जॉब में सफलता से मन हर्षित रहेगा। प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको हर्षित रखेगा। हेल्थ अच्छी रहेगी। हरा रंग शुभ है। किसी गरीब व्यक्ति को हरा वस्त्र दान करें। श्री राम रक्षास्तोत्र का पाठ करें।

कर्क राश‍िफल / Cancer Horoscope Today- प्रशासनिक सेवा में कार्यरत लोगों का आज का दिन बहुत सफल रहेगा। छात्रों को शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। बैंकिंग और मार्केटिंग से सम्बद्ध जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। धन के आगमन की संभावना रहेगी। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी। पीला और नारंगी रंग शुभ है। चावल का दान फलीभूत होगा। श्री हनुमान जी की उपासना करें।

सिंह राश‍िफल / Leo Horoscope Today- जॉब में प्रगति का समय है। लेखन तथा पत्रकारिता से सम्बद्ध जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन का व्यय होगा। आपका रोमांटिक अंदाज आपके जीवन को प्यार से भर देगा। नारंगी रंग शुभ है। शुगर के रोगी सावधानी बरतें। श्री गणेशजी का ध्यान करते रहें। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें। गायत्री मंत्र पढ़ें।

कन्या राश‍िफल / Virgo Horoscope Today- किसी सरकारी कार्य के संपन्न होने से मन प्रसन्न रहेगा। धन का आगमन हो सकता है। छात्र शिक्षा तथा प्रतियोगिता में उन्नति करेंगे। आईटी और बैंकिंग फील्ड के लोग आज संघर्ष के बाद ही अपना प्रोजेक्ट पूर्ण कर पाएंगे। प्रेम में विवाह की परिणती के मार्ग में आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी। नीला रंग समृद्धि कारक है। स्वास्थ्य सुख में बाधाएं आती रहेंगी। बीपी से शारीरिक कष्ट हो सकता है। अन्न और वस्त्र  का दान करें।

तुला राश‍िफल /  Libra Horoscope Today- आर्थिक समस्याएं हल होंगी। मीडिया और बैंकिंग फील्ड में कार्य करने वाले युवा आज अपनी मेहनत से अपने अधिकारी का मन मोह लेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। हरा रंग भाग्य वृद्धि कारक है। स्वास्थ्य सुख बेहतर नहीं रहेगा। श्वांस के रोगियों को कोई प्राब्लम आ सकती है। गो माता को गुड़ खिलाएं।

वृश्चिक राश‍िफल / Scorpio Horoscope Today- किसी सरकारी कार्य के पूर्ण होने से प्रसन्न रहेंगे। धन के व्यय की संभावना रहेगी। जॉब में उन्नति करेंगे। इंजीनियरिंग और एमबीए के स्टूडेंट्स सफलता की प्राप्ति से खुश रहेंगे। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। राशियेश रंग लाल उन्नति में सहायक है। गेहूं का दान करें। श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु राश‍िफल / Sagittarius Horoscope Today- आज घर के कार्यों में आपकी व्यस्तता रहेगी। इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट फील्ड के छात्रों के लिए नए जॉब के अवसर उपलब्ध रहेंगे। आईटी तथा बैंकिंग के जातक आज अपने कार्यों से संतुष्ट रहेंगे। प्यार में समय नहीं दे पाएंगे। दूर से ही सही संपर्क में रहेंगे। नारंगी रंग शुभ है। उदर विकार से परेशानी रहेगी। गाय को हरा चारा खिलाएं। बहते जल में नारियल प्रवाहित करें।

मकर राश‍िफल / Capricorn Horoscope Today- जॉब में व्यस्तता रहेगी। आज आलस्य से बचने का दिन है। मैनजमेंट और बैंकिंग के लोगों को आज बहुत समय देना होगा तभी ऑफिस वर्क पूरा हो पाएगा। हरा रंग शुभ है। शनि की साढ़े साती का असर पड़ेगा। वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। व्यवसाय में धन का प्रयोग सही जगह करेंगे। उड़द का दान करें। माता दुर्गा जी के मंदिर में कपूर जलाएं।

कुंभ राश‍िफल / Aquarius Horoscope Today- जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। आईटी, टीवी इंडस्ट्री और मीडिया में जॉब करने वाले खुश रहेंगे। छात्रों को अधिक मेहनत करना होगा। प्यार में आज समय देंगे। जीवनसाथी के साथ कोई धार्मिक जगह की यात्रा होगी। हरा आपका शुभ रंग है। तिल का दान करें। श्री हनुमान जी का ध्यान करते रहें। बहते जल में तांबा प्रवाहित करें।

मीन राश‍िफल / Pisces Horoscope Today- छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। व्यापार में उन्नति होगी। आज धन का आगमन होगा। प्रेम में आशातीत सफलता मिलेगी। आज दिल की बात जुबां पे लाएं। विवाह की डेट फाइनल हो सकती है। जीवनसाथी के क्रोध को लेकर चिंतित रहेंगे। सफेद रंग शुभ है। श्री विष्णु जी का ध्यान करते रहें। श्री राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *