मसूरी,6अप्रैल, ओम फिलिंग स्टेशन के डीलर की अपील आयुक्त गढ़वाल मंडल ने की निरस्त।
बता दे पिछले दिनों जिलाधिकारी ने ओम फिलिंग स्टेशन की अनापत्ति( noc) निरस्त कर दी थी
निरस्तीकरण की कार्यावहीं को पेट्रोल पंप डीलर सुनील गोयल द्वारा आयुक्त, गढ़वाल के समक्ष अपील दायर की गयी थी. जिसे आज आयुक्त गढ़वाल मंडल ने निरस्त करते हुए जिलाधिकारी का आर्डर यथावत रखा है।
इस सम्बंद में पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने बताया कि पालिका पेट्रोल पंप चलाने पर विचार कर रही है जिसको लेकर भारत पेट्रोलियम से वार्ता चल रही है। जल्द ही पालिका जन हित में पेट्रोल पंप का संचालन करेगी।
वही दूसरी औऱ व्यापार संघ मसूरी ने आज उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर पेट्रोल पंप की बहाली की मांग की है

