उत्तराखंड: हिमपात के कारण रिलकोट में फंसे जवानों को वायुसेना के हेलीकॉप्‍टर से निकाला गया

पिथौरागढ़: भारी बर्फ़बारी से मिलम क्षेत्र की अग्रिम चौकी रिलकोट में फंसे आठ आईटीबीपी जवानों को मुनस्यारी लाने की कवायद शुरू हो चुकी है। वायुसेना के हेलीकॉप्टर पहले शिफ्ट में रिलकोट से चार जवानों को लिफ्ट कर मुनस्यारी लाए। शेष चार जवानों को लाने के लिए हेलीकॉप्टर ने दोबारा उड़ान भरी है। चौकी शिफ्ट होने के दौरान 12 और 13 दिसंबर को हुए भारी हिमपात से आठ आईटीबीपी जवान और सात पोर्टर्स रिलकोट में फंस गए थे। रिलकोट सहित मार्ग में छह से सात फ़ीट बर्फ जमी थी। जवानों के साथ फंसे सात पोर्टर्स तीन दिन पूर्व बर्फ में चलकर मुनस्यारी पहुंच गए थे। लेकिन जवानों के पास हथियार और सामान होने के कारण उनका पैदल आना सम्भव नहीं था। आईटीबीपी ने गृह मंत्रालय से हेलीकॉप्टर की मांग की थी। इस बीच उच्च हिमालय में मौसम खराब रहने से जवानों को लाने का कार्य नहीं हो पा रहा था। सोमवार सुबह उच्च हिमालय में मौसम अनुकूल रहा। वायु सेना के हैलीकॉप्टर से जवानो को रिलकोट से मुनस्यारी लाया जा रहा है।

अपने रिस्‍क पर रिलकाेट से पैदल चल दिए थे पोर्टर्स

बीते गुरुवार को सेनानी 14वीं वाहिनी आइटीबीपी जाजरदेवल अशोक कुमार ने बताया था कि कि गुरुवार को रिलकोट में फंसे सात पोर्टर्स अपने रिस्क पर रिलकोट से 24 किमी बर्फ पर चलकर शाम छह से सात बजे के बीच लीलम के निकट खोल्ता पहुंच गए थे। अगले दिन यानी शुक्रवार को सभी पोर्टर्स सुरक्षित मुनस्यारी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि मार्ग पर कई फीट बर्फ है इसके बाद भी पोर्टर्स अपने रिस्क पर आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *