ब्रेकिंग,टिहरी जिले के नैनबाग में सुमन क्यारी के पास कार अनियंत्रित होकर यमुना में गिरी एक की मौके पर ही मौत,,,,,,,,

टिहरी, 1,जनवरी,
नैनबाग सुमन क्यारी के पास एक कार के अनियंत्रित होकर युमना नदी में गिरने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत।
मंगलवार रात्रि को दिल्ली यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सुमन क्यारी के समीप कार संख्या uk07 बी डब्ल्यू 3046 रात्रि लगभग 2 बजे अनियंत्रित होकर कर यमुना नदी में जा गिरी। कार में सवार प्रधान महेंद्र सिंह पुत्र सूपा सिंह उम्र 40 वर्ष ग्राम लटो जौनसार तहसील चकराता जिला देहरादून निवासी की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी  चौकी प्रभारी हाकम सिंह तोमर को देने पर मौके पर फोर्स के साथ पहुंचे । जिसमें स्थानीय जनता की मदद से शव को यमुना नदी से मुख्य मार्ग तक लाने के बाद  108 के जरिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नैनबाग लाया गया । जहां  पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया ।
चौकी प्रभारी हाकम सिंह ने बताया कि प्रातः 7:15 बजे सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे जिसमें कि कार में एक युवक प्रधान की मौके पर ही मौत हो गई थी ।
 मृतक महेंद्र सिंह वर्तमान में ग्राम पंचायत जयदों के प्रधान पद पर  तैनात थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *