नास्त्रेदमस ने कहा था- 2020 में होगा भारत-पाकिस्तान युद्ध!

नास्त्रेदमस को पूरी दुनिया में उनकी सटीक भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है. महान फ्रेंच भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस की कई भविष्यवाणियां सच हो चुकी हैं. जिसमें दो विश्वयुद्ध, नेपोलियन (Napolian) का उदय, नाजी तानाशाह हिटलर (Hitler) का वजूद शामिल हैं. नेपोलियन और हिटलर को नास्त्रेदमस ने ईश्वर विरोधी (एंटी-क्राइस्ट) कहा था. नास्त्रेदमस ने साल 2020 के बारे में भी कई भविष्यवाणियां की थीं. उनके मुताबिक ये साल काफी हिंसक हो सकता है. जिन देशों में लंबे समय से विवाद चल रहे हैं वहां युद्ध जैसे हालात बन सकते हैं.

नास्त्रेदमस ने साल 2020 को लेकर भी भविष्यवाणियां की थीं. उनके अनुसार 2020 के साथ एक नए युग की शुरुआत होगी. नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के मुताबिक 2020 में कई देशों में आपस में टकराव बढ़ जाएंगे. भविष्यवाणी के अनुसार साल 2020 में दुनिया के बड़े देशों में गृह युद्ध जैसे हालात हो जाएंगे और लोग सड़कों पर उतर आएंगे. माना जा रहा है कि नास्त्रेदमस की ये भविष्यवाणी चीन को लेकर थी. चीन पिछले कई सालों से लगातार आंतरिक अशांति झेल रहा है. वहां की सरकार इन अशांत क्षेत्रों में लगातार दमन कर इसे दबाने की कोशिश कर रही है. लेकिन इसके बावजूद विरोध प्रदर्शन रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं.

भारत-पाकिस्तान युद्ध
नास्त्रेदमस ने कहा है कि साल 2020 में दुनिया के कई देशों में आपस में युद्ध जैसे हालात पैदा हो जाएंगे. कई जगह युद्ध भी हो सकते हैं. माना जा रहा है कि उनकी ये भविष्यवाणी पाकिस्तान और भारत के संदर्भ में हो सकती है. बीते कुछ सालों में पाकिस्तान और भारत के बीच तनातनी की स्थितियां बढ़ी हैं. भारत द्वारा कश्मीर में आर्टिकल 370 समाप्त किए जाने को लेकर भी पाकिस्तान में उग्र प्रदर्शन हुए हैं. पाकिस्तान ने इस मामले को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उठाने की पूरी कोशिश की है लेकिन वो लगातार नाकाम रहा है. भारत सरकार को अभी तक दुनिया के दूसरे देशों से इस मामले में किसी तरह के दबाव का सामना नहीं करना पड़ा है. इस बात को लेकर भी पाकिस्तान के भीतर एक बौखलाहट है. पाकिस्तान इस मसले को मुस्लिम देशों की बैठक के बीच भी उठाने का कोशिश कर रहा है. हालांकि अभी तक मुस्लिम देशों से भी उसे कुछ खास हासिल नहीं हुआ है.

अर्थव्यवस्था पर भी की है भविष्यवाणी
नास्त्रेदमस ने साल 2020 के बारे में यह भी कहा है कि ये दुनिया के लिए आर्थिक अस्थिरता वाला साल हो सकता है. हालांकि अगर नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी से इतर भी देखा जाए तो इस वक्त दुनिया के तकरीबन सभी बड़े देशों के आर्थिक हालात काफी मुश्किलों भरे हैं. बीते कुछ दशकों में अपनी तेज रफ्तार ग्रोथ रेट से दुनिया का ध्यान अपनी तरफ खींचने वाले चीन और भारत भी मुश्किल आर्थिक हालातों का सामना कर रहे हैं. नास्त्रेदमस ने यह भी कहा है कि आर्थिक मामलों को लेकर चीन और अमेरिका के बीच टकराहट जैसे हालात बन सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *