CAA: पीएम नरेंद्र मोदी पर भड़की कांग्रेस,आंदोलन संसद के खिलाफ नहीं बल्कि आपके कारनामों का है विरोध

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून के मुद्दे पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक से कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो लोग इस कानून का विरोध कर रहे हैं, वो पाकिस्तान का विरोध करें। पाकिस्तान में जिस तरह से गैर मुस्लिमों पर अत्याचार किए गए हैं उसके खिलाफ आवाज उठाएं। उनके इस बयान पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने निशाना साधा। इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी की तरफ से आधिकारिक बयान आया। 

कांग्रेस की तरफ से पीएम के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई। कांग्रेस का कहना है कि मोदीजी ये आंदोलन संसद नहीं,आपके विभाजनकारी कारनामों के खिलाफ हो रहा है। हम आपको देश नहीं तोड़ने देंगे। रही बात पाकिस्तान की, तो इसी हिंदुस्तान ने 1948, 65, 71, कारगिल में जो घाव उसे दिए हैं, वो अब तक नहीं उबर पाया। पाकिस्तान को जवाब ही देना है तो बिरयानी और आम का खेल बंद कीजिए।

प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान जिस तरह से पुलिस ने विरोध के सुर को दबाया क्या वो सच नहीं है। पीएम ऐसे कैसे कह सकते हैं कि लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि पीएम के संसदीय क्षेत्र में 365 में से 359 दिनों तक धारा 144 लागू रही है और पीएम मोदी कहते हैं लोग डरे नहीं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *