ब्रेकिंग,हल्द्वानी में चंदा देवी के पास एक युवक की गोली मारकर की हत्या ,,,,,,

 हल्द्वानी2,जनवरी- चंदा देवी के पास युवक की  गोली मारकर की हत्या ।
चंदा देवी के पास दो स्कूटी सवार युवकों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।युवक की एक  निजी  अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

युवक एक महिला के साथ बाइक पर हल्द्वानी की तरफ जा रहा था। रास्ते मे दो स्कूटी सवार युवकों द्वारा युवक की हत्या कर दी गई।मृतक युवक का नाम नाजिम बताया जा रहा है।
युवक बनभूलपुरा निवासी बताया जा रहा है।मौके पर एसएसपी सुनील कुमार मीणा पुलिस टीम के साथ पहुँच गए है।पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *