भारत-श्रीलंका के बीच पहला टी20 मैच बारिश के कारण रद्द

गुवाहाटी: भारत और श्रीलंका के बीच रविवार को तीन मैचों की सीरीज का पहला टी20 इंटरनेशनल मैच बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हो गया। भारतीय टीम के लिए साल की शुरुआत रद्द मैच के साथ हुई। भारतीय टीम के कप्‍तान विराट कोहली ने गुवाहाटी के बारसपरा क्रिकेट स्‍टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। इसके बाद बारिश हुई और समय-समय पर निरीक्षण के बाद अंपायर्स ने मैच रद्द करने की घोषणा की। इसी के साथ तीन मैचों की सीरीज में भारत और श्रीलंका 0-0 पर हैं। सीरीज का दूसरा मुकाबला मंगलवार को इंदौर के होल्‍कर स्‍टेडियम में खेला जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *