ब्रेकिंग, दिल्ली में आचार संहिता लागू 8फ़रवरी को मतदान 11को परिणाम,,,,,,,

नई दिल्ली,6,जनवरी,
चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। इसकी घोषणा आयोग ने एक प्रेस कांफ्रेंस में की। 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी को समाप्त होगा। इससे पहले ही यानी 8 फरवरी को चुनाव होंगे और 11 को नतीजे आ जाएंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव में कुल 1.46 करोड़ मतदाता हिस्सा लेंगे। जानें दिल्ली चुनाव की सभी तारीखें और पूरा शेड्यूल…
2020 8 फरवरी को होंगे चुनाव 14 जनवरी- नोटिफिकेशन जारी होगा

21 जनवरी- नामांकन भरने की अंतिम तारीख
22 जनवरी- नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी
8 फरवरी- चुनाव होंगे
11 फरवरी- मतों की गणना के बाद आएंगे नतीजे
आज 6 जनवरी -2020 आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू आचार संहिता आज से ही तत्काल प्रभाव से लागू हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *