मसूरी,11,अगस्त नगरपालिका परिषद द्वारा चल रहे विभिन्न विकास कार्यों पर ललित मोहन काला औऱ अन्य व्यक्तियों।द्वारा की गई शिकायतों पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक।
बता दे ललिल मोहन काला सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य शिक्षा विभाग और अन्यों ने पालिका द्वारा चल रहे विकास कार्य पिक्चर पैलेस पर्किंग,माल रोड सौंदर्यीकरण ,किताब घर डिस्पेंसरी ओर अन्य कार्यों में शिकायतें की थी जिस पर शासन प्रशासन द्वारा जाँच की जा रही थी।
पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने बताया कि ललित मोहन काला ओर अन्य व्यक्तियो द्वारा की गई शिकायत बिल्कुल आधार हीन ओर राजनीति द्वेष के चलते की गई थी जिनके कारण विकास कार्यो में बाधा उत्पन्न हो रहीं थीं । इसी सम्बन्ध में मेरे द्वारा माननीय उच्च न्यायालय में एक वाद दाख़िल किया था।जिसको सुनते हुए उच्च न्यायालय नैनीताल की डबल बेच ने शासन पारित जांच आदेश दिनांक11,14 एवं19 जून एवं 8 जुलाई 2021 पर रोक लगा दी है साथ ही।इस सम्बंध में शासन से जवाब भी तलब किया है।

