चारों दोषियों के खिलाफ डेथ वारंट जारी, निर्भया की मां ने कहा- मेरी बेटी को न्याय मिल गया

नई दिल्ली: दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया मामले के चारों दोषियों के खिलाफ डेथ वारंट जारी कर दिया है. 22 जनवरी को सुबह सात बजे तिहाड़ जेल में चारों दोषियों को फांसी दी जाएगी. इस फैसले के बाद निर्भया की मां आशा देवी ने कहा कि ये हमारे लिए बहुत बड़ा दिन है. मेरी बेटी को न्याय मिल गया. चारों दोषियों को सजा देश की महिलाओं को सशक्त बनाएगा. इस फैसले से न्यायिक प्रणाली में लोगों का विश्वास मजबूत होगा.


वहीं निर्भया के पिता बद्रीनाथ सिंह ने कहा, ”मैं कोर्ट के फैसले से खुश हूं. दोषियों को सुबह सात बजे 22 जनवरी को फांसी होगी. इस फैसले से ऐसे अपराध करने वाले लोगों में डर पैदा होगा.”


चारों दोषियों पवन गुप्ता, विनय शर्मा और अक्षय ठाकुर और मुकेश के खिलाफ डेथ वारंट जारी किया है. यहां ये बता दें कि आज 7 जनवरी को कोर्ट ने डेथ वारंट जारी किया है. 22 जनवरी को फांसी होगी. इस बीच दोषियों को 14 दिनों का वक्त दिया गया है, ताकि वो अपने विकल्पों का इस्तेमाल कर सकें. दोषियों के वकील एपी सिंह ने कहा कि वे सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव याचिका दायर करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *