धनोल्टी में भारी बर्फबारी, फंसे कई पर्यटक, सोशल मीडिया पर सरकार से की अपील

देहरादून । पर्यटन नगरी धनोल्टी में भारी बर्फबारी होने से कई पर्यटक फंस गए हैं। जिन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार और प्रशासन से मदद मांगी है। बहादराबाद और दिल्ली से आए पर्यटकों ने कहा कि वह धनोल्टी में भारी बर्फबारी के बाद फंस गए हैं और अब न तो उनके पास पैसे हैं और न ही बदलने के लिए कपड़े। इस वजह से वह काफी परेशान हैं।

वह मंगलवार से यहां फंसे हुए हैं। उनकी शिकायत है कि स्थानीय पुलिस और प्रशासन भी उनकी किसी प्रकार की कोई मदद नहीं कर रहे हैं। उनकी गाड़ी पलटी से चार किमी. दूर फंसी हुई है और उनको निकालने के लिए पुलिस और प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। वह काफी परेशान हैं। उन्होंने जिला प्रशासन और सरकार से मांग की है कि उन्हें वहां से सकुशल निकाला जाए।

मसूरी में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मसूरी में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। तापमान में भारी गिरावट से लोगों का हाल-बेहाल है। बर्फबारी की संभावना को देखते हुए पुलिस और स्थानीय प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

पर्यटक ठंड और बारिश के कारण अपने कमरों में कैद होने को मजबूर हैं। यहां कंपनी गार्डन, लाल टिब्बा, बुरांश खंडा, सुरकंडा देवी और धनोल्टी में बर्फबारी हो रही है। पर्यटक बर्फबारी का मजा ले रहे हैं।


मौसम विज्ञान केंद्र ने आज नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार, देहरादून और पौड़ी में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *