मसूरी,8,जनवरी, मसूरी बड़े मोड़ के निकट होटल में एक व्यक्ति ने जहर गटक के आत्महत्या की।
बड़े मोड़ के निकट अरविंद जोशी उम्र 43 वर्ष पुत्र कर्मा नन्द जोशी ।नकोट बगोटी टिहरी गढ़वाल निवासी ने बड़े मोड़ के निकट एक होटल में जहर पी कर आत्महत्या कर ली।
मौके पर मौजूद होटल कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर शव को निकाल पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

होटल स्टाफ के अनुसार अरविंद ने मसूरी में एक होटल लीज पर लिया हुआ था। कल बुधवार को अरविंदउनके होटल में अपने किसी परिचित से मिलने आया हुआ था।देर रात तक उसने टी,20 मैच देखा उसके बाद उसने स्टाफ से अपने रूम में ही खाना मंगवाया था।
सुबह देर तक उसने रूम का दरवाजा नही खोला था होटल स्टाफ ने समझा कि ठंड की वजह से वो सोया हुआ है जब शाम तक दरवाजा नही खुला तो स्टाफ ने दरवाजे पर दस्तक दी लेकिन कोई जवाब नही मिलने पर किसी अनर्थ की आशंका से पुलिस को सूचित किया।पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा तो अरविंद मृत पड़ा हुआ था।
उल्लेखनीय है कि मृतक अरविंद अपनी जेब मे एक सुसाइड नोट छोड़ कर मरा है ।सुसाइड नोट में किसी से लेनदेन की बात लिखी हुई है।