( देखिए विडियो,,,,)मसूरी, पहाड़ो की रानी मसूरी में भारी बर्फबारी बनी आफत पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता औऱ सी,ओ मसूरी ने खुद संभाला मोर्चा,,,,,,,,

मसूरी,9,जनवरी, पहाड़ो की रानी मसूरी में दो दिन से हो रही भारी बर्फबारी के चलते जहाँ एक औऱ भट्टा फॉल से ऊपर गाड़ियों का आवागमन बिल्कुल बन्द हो गया है।ऐसे में मसूरी के स्थानीय निवासियों के साथ पर्यटको को भी भारी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है।
भारी बर्फबारी को औऱ दुश्वारियों को  देखते हुए पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता और मसूरी पुलिस सी,ओ,अरविंद रावत ने स्वंयम मोर्चा संभालते हुए सुबह से ही जे, सी,बी लगवा कर रोड खुलवाने का काम किया।

पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने बताया कि पालिका के 40 से अधिक कर्मचारी जे,सी,बी के साथ रोड खोलने का काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में अभी पिक्चर पैलेस से  गुरुद्वारा चौक लंढोर तक का मार्ग खोला गया है।इसके साथ ही  सिविल अस्पताल से ऐलन स्कूल की तरफ से मेसोनिक लॉज बस स्टॉप तक लोगो के चलने का मार्ग खोल दिया गया है।
दूसरी औऱ पिक्चर पैलेस से ग्रीन चौक तक का मार्ग खोला गया से  कुलड़ी से एस, बी,आई तक के मार्ग में  पर्यटको की गाड़िया हटवाने के बाद मार्ग को दुरुस्त कर दिया जाएगा।

सी,ओ,मसूरी अरविंद रावत ने बताया कि पर्यटको को भट्टा गाँव तक आने दिया जा रहा है। भारी बर्फबारी को देखते हुए मसूरी के हर चौराहो पर पुलिस के जवान तैनात कर दिए गए है।ताकि पर्यटको को किसी भी तरह की परेशानी ना उठानी पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *