UNSC में कश्मीर मसला उठाने पर PAK की किरकिरी, चीन के अलावा किसी का समर्थन नहीं

नई दिल्ली I कश्मीर मसले पर पाकिस्तान की संयुक्त राष्ट्र में किरकिरी हुई है. दरअसल, चीन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में एओबी (एनी अदर बिजनेस) के तहत कश्मीर मसले पर क्लोज डोर मीटिंग का प्रस्ताव रखा. चीन ने यह प्रस्ताव पाकिस्तान की अपील पर रखा था, जिसके लिए 24 दिसंबर, 2019 की तारीख तय की गई थी, लेकिन तब मीटिंग नहीं हो पाई थी.

चीन ने कश्मीर मामला यूएनएससी की मीटिंग के दौरान उठाया, जिसका स्थायी सदस्यों फ्रांस, अमेरिका, ब्रिटेन और रूस के साथ 10 सदस्यों ने विरोध किया और कहा कि यह मामला यहां उठाने की जरूरत नहीं है.

बाकी सदस्यों ने किया विरोध
सूत्रों ने बताया है कि अगस्त 2019 के बाद कश्मीर पर क्लोज डोर मीटिंग को लेकर की गई पहल कामयाब नहीं हो सकी. किसी ने चीन के प्रस्ताव को नहीं माना. सूत्रों का कहना है कि यूएनएससी के अन्य सभी 14 सदस्यों का मानना ​​है कि यह कोई ऐसा मामला नहीं था, जिसके लिए चर्चा की जरूरत थी.

सामने आया पाकिस्तान का झूठ
संयुक्त राष्ट्र में भारतीय दूत सैयद अकबरुद्दीन ने इंडिया टुडे से कहा, ‘हमें खुशी है कि संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के प्रतिनिधियों की ओर से कश्मीर पर लगाए गए बेबुनियाद आरोपों की असलीयत सामने आ गई. पाकिस्तान अपने मंसूबों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कामयाब करने के लिए चीन का इस्तेमाल करता है. पाकिस्तान अपने यहां के हालात को छिपाने के लिए झूठ फैलाता है.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *