राजद्रोह मामले में गिरफ्तार हुए हार्दिक, 24 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेजे गए

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल को 2015 के राजद्रोह के एक मामले में निचली अदालत में पेश नहीं होने के कारण शनिवार को गुजरात के अहमदाबाद जिले के वीरमगाम तालुका से गिरफ्तार कर लिया गया, उनके खिलाफ वारंट जारी होने के कुछ घंटों बाद ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

डीसीपी (अपराध शाखा) ने पटेल की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, ‘हमने हार्दिक पटेल के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद उन्हें वीरमगाम के पास से गिरफ्तार किया है।’

अहमदाबाद में 25 अगस्त 2015 को पटेल समुदाय की एक रैली के दौरान हिंसा भड़कने के बाद स्थानीय अपराध शाखा ने राजद्रोह का मुकदमा दर्ज कर पटेल को पहले भी गिरफ्तार किया था।

 हार्दिक पटेल को अहमदाबाद में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया और उन्हें 24 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। हार्दिक पटेल को पहले भी इस मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *