WhatsApp की प्राइवेट चैट को आसानी से छुपा सकते हैं आप, नहीं देख पाएगा कोई और…

नई दिल्ली। वॉट्सऐप पर चैटिंग इतनी आसान है कि हर कोई इसी का इस्तेमाल करता है. इसलिए हम वॉट्सऐप पर दोस्तों से हर तरह की बातें करते हैं, लेकिन मुश्किल तब आती है जब कोई हमसे फोन मांग लेता है. फोन देने पर हमें डर रहता है कि कहीं कोई हमारी पर्सनल चैट ना देख लें. ऐसे में हम आपको बता रहे हैं ऐसे तरीके के बारे में, जिससे निजी चैट को वॉट्सऐप में ही छुपाया जा सकता है.

यहां जिस तरीके की हम बात कर रहे हैं वह वॉट्सऐप के फीचर ‘Archive’ है. इस फीचर आप अपनी किसी भी चैट या ग्रुप को आसानी से छुपा सकते हैं और ज़रुरत पड़ने पर कभी भी एक्सेस कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसका पूरा प्रोसेस.


Android फोन यूज़र्स कैसे हाइड करें Chats

>>सबसे पहले WhatsApp ओपेन करें.>>अब ‘Chats’ सेक्शन पर जाएं, यहां उस Chat पर देर तक टैप करें जिसे आपको हाइड यानी कि छुपाना है.

>>अब टॉप बार से ‘Archive icon’ को सेलेक्ट करें.

>>इससे आपकी चैट आर्काइव (Archive) हो जाएगी और ये आपको चैट स्क्रीन पर नहीं दिखाई देगी.


Android फोन में कैसे Unarchive करें चैट्स

>>WhatsApp ओपेन करें

>>अब सबसे नीचे जाने के लिए स्क्रोल करें.

>>‘Archived Chats’ पर टैप करें.

>>अब उस चैट पर टैप करके होल्ड करें, जिसे आप unarchive करना चाहते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *