आमजन पर वन-वे ट्रैफिक प्लान थोपना तानाशाही : प्रीतम सिंह

देहरादून। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि पुलिस ने जो वन-वे ट्रैफिक प्लान आमजन पर थोपा है, वह तानाशाही को दर्शाता है। जिस व्यवस्था से आमजन परेशान हों, कांग्रेस उसका पुरजोर विरोध करती है। 

शनिवार को कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व विधायक राजकुमार के एससी प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर आयोजित समारोह में प्रीतम सिंह ने कहा कि ट्रैफिक को व्यवस्थित तरीके से चलाने में फेल हुए पुलिस प्रशासन ने दून शहर को अपनी प्रयोगशाला बना दिया है। इस प्रयोग से आमजन परेशान हैं। शनिवार को भी शहर का यातायात पूरी तरह से पटरी से उतरा रहा लोग जाम से जूझते नजर आए। नये रूट प्लान के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन इसके बाद भी प्रयोग जारी है। इस ट्रैफिक प्लान से लोगों को आने-जाने में समय और ईंधन दोनों ज्यादा खर्च करने पड़ रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि मानों रूट चार्ट तैयार करते समय आम नागरिक की परेशानियों का ध्यान नहीं रखा गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *