CAA पर बोलते हुए मर्यादा भूले बीजेपी विधायक, प्रियंका गांधी पर की अभद्र टिप्पणी

लखनऊ: यूपी के मुजफ्फरनगर में बीजेपी के एक विधायक ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को लेकर ऐसी टिप्पणी की है जिस पर विवाद हो सकता है. विक्रम सैनी यूपी के खतौली विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक हैं. विक्रम सैनी कहा है कि प्रियंका गांधी पत्थरबाजों के घर घूम रही हैंऔर कह रही कि कोई पत्थर से ना मारे मेरे दीवाने को.

विक्रम सैनी ने कहा, ”पत्थरबाजों के घरों में घूम रही उनका हाल चाल जानने के लिए जिन्होंने पुलिस पर पत्थर फेंके. थानों में आग लगाई रेल की पटरियां उखाड़ दीं. ऐसे लोगो के घरों में घूम रही है और कह रही है कि कोई पत्थर से ना मारे मेरे दीवाने को.”

विधायक ने कहा कि मैं तो प्रियंका को कहना चाहता हूं प्रियंका लाल्ली तू बजा ले जितनी भी टाल्ली (घण्टी ) ये नरेंद्र मोदी है कुछ नहीं रहन देगा खाली। विधायक सैनी योगी सरकार के गंगा यात्रा कार्यक्रम में बोल रहे थे.

दरअसल कुछ दिन पहले प्रियंका गांधी यूपी के बिजनौर में गईं थीं वहां उन्होंने नागरिकता कानून के विरोध के दौरान मारे गए दो युवकों के परिजनों से मुलाकात की थी. विधायक विक्रम सैनी इसी मुलाकात का जिक्र कर रहे थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *