(देखे वीडियो)मसूरी का ऐतिहासिक कैमल बेक रोड बना मछ्ली बाजार बाबाओं का चल रहा खुला राज पुलिस और स्थानीय प्रशासन बने हुए है बेख़बर,,

 मसूरी,11 जून, पहाड़ो की रानी मसूरी में सीजन आते ही पर्यटकों के साथ बाबाओं का भी जमावड़ा लगने लगता है।जिससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है

मसूरी में पर्यटक सीजन के आते ही मसूरी में जगह जगह जैम देखनो को मिल जाएगा। पर्यटक सीजन में जैम के कारण स्थानीयों निवासियों के साथ साथ पर्यटकों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ती है।स्थानीय निवासी तो इन परेशानियों को यहाँ सोच कर झेल लेते है कि पूरे साल की रोजी रोटी पर्यटकों से ही चलती है।

वही दूसरी और पहाड़ो की रानी मसूरी में ऐतिहासिक कैमल बेक रोड में सीजन आते ही बाबाओं का जमावड़ा लगने लगता है।जिससे ऐतिहासिक कैमल बेक रोड मछली बाजार बन जाता है जगह जगह  पूरा कैमल्स बेक रोड में गाड़ियां लगी हुई है जिससे स्थानीय लोगो और स्कूल जाने वाले बच्चों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।पुलिस और स्थानीय प्रशासन इस बात से बिल्कुल बेखबर है। 

गाड़ियों से कैमल्स बेक रोड को पाट देने से ही बात खत्म नही होती। बाबाओं की पूरे कैमल्स बेक रोड में खुली दादागिरी चल रही है बाबाओं के नाम पर उनके आये हुए अनुयायी और उनके कर्मचारी स्थानीय लोगो के साथ खुली दादागिरी कर रहे है।

पुलिस और स्थानीय प्रशासन को इस और ध्यान देने की आवश्यकता है नही तो कभी भी किसी भारी दुर्घटना होने से इनकार नही किया जा सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *